बोरियो: मंजवाई गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव बरामद किया
शुक्रवार को मंजवआई गाँव से 40 वर्षीय व्यक्ति बेटका बेसरा पिता सिदम बेसरा ने बेर के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों ने शव घर ले आया,सूचना मिलने पर बोरियो थाना पुलिस ने शव को मृतक के घर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे पुलिस छानबीन कर रही है।