धनौरा: गजरौला में जिम के ऊपर चल रहा था स्मैक का कारोबार, पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार
ब्रजघाट चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार को गुरूवार की रात मुखबिर की सूचना मिली कि नवादा रोड पर संचालित जिम के ऊपर दो युवक स्मैक का अवैध धंधा कर रहे हैं। सूचना पर उप निरीक्षण प्रवीण कुमार ने कांस्टेबल सरज, मोहित भाटी के साथ मिलकर छापेमारी कर दी, दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, उनके पास से स्मैक भी बरामद हुई, दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने पहुंची।