धनौरा: गजरौला में आरएसएस के पथ संचलन पर सपा नगर अध्यक्ष ने की पुष्प वर्षा, जिला अध्यक्ष ने नगर अध्यक्ष पद से हटाया
गजरौला शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पथ संचलन पर पुष्पवर्षा करना समाजवादी पार्टी (सपा) के नगराध्यक्ष कामिल मंसूरी को महंगा पड़ा। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। यह घटना 5 अक्टूबर को हुई थी, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नगर इकाई द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया था।