धनौरा: गजरौला में बेस्ट क्रॉप फैक्ट्री बंद होने से 700 परिवारों के सामने आएगा रोजी-रोटी का संकट
गजरौला 22 सितम्बर को गैस रिसाव के बाद चर्चा में आई बेस्ट क्रॉप साइंस प्राईवेट लिमिटेड के प्रशासनिक अधिकारी सुबोध कुमार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड ने कंपनी को बंद करने का आदेश दिया है, जबकि गैस रिसाव कंपनी के वेयरहाउस में रखे केमिकल से हुआ था, इसलिए विभाग को फैक्ट्री की सम्पूर्ण बंदी का आदेश वापस लेना चाहिए, ताकि कंपनी चलती रहे।