धनौरा: गजरौला मंडी धनौरा रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार ट्रैक्टर ट्राली में घुसा, मौके पर हुई मौत
गजरौला। में तेज रफ्तार बाइक सवार ट्रैक्टर ट्राली में घुस गया जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया, गुरुवार को करीब 7:50 पर गजरौला मंडी धनौरा रोड स्थित ग्रैंड प्लाजा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार युवक आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली में घुस गया।