हरदोई: दीपावली के त्योहार पर राजस्थान से घर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, सफीपुर गांव के निकट हुआ हादसा
Hardoi, Hardoi | Oct 20, 2025 मझिला थाना क्षेत्र के बग्गरपुरवा निवासी कौशल राजस्थान में पत्थर व टाइल्स तोड़ने का काम करता था।दीपावली के त्योहार पर वह राजस्थान से ट्रेन से शाहजहांपुर तक आया था। शाहजहांपुर से बस के माध्यम से शाहाबाद तक पहुंचा और शाहाबाद से ऑटो पर सवार होकर अपने घर आ रहा था।इसी बीच सफीपुर गांव के निकट सामने बाइक सवार ने बाइक सवार ने ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो पलट गया।