हरदोई: मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में डॉक्टरों की टीम को किया गया अलर्ट, स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती
Hardoi, Hardoi | Oct 20, 2025 दीपावली को देखते हुए मेडिकल कालेज प्रशासन ने इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की टीम को अलर्ट रखा गया है। प्रिंसिपल ने बताया कि दिवाली में पटाखे दगाने के दौरान जल जाने की घटनाएं हो जाती है इसलिए हमने स्पेशलिस्ट डक्टरों की टीम को तैनात किया है साथ ही बर्न वार्ड की भी समुचित व्यवस्था की गई है।