हरदोई: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की बिगड़ी हालत, चिकित्सक ने किया मृत घोषित, युवक भकुराई गांव का निवासी था
Hardoi, Hardoi | Oct 20, 2025 हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के भकुराई गांव निवासी दीपू गोंडा जनपद में मजदूरी का काम करता था।अभी 15 अक्टूबर को अपने घर वापस आया था। पिता सर्वेश कुमार ने बताया कि जब से वह अपने काम करके घर लौटा था।उसके बाद से लगातार नशे का सेवन कर रहा था। जिसके चलते ही रविवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी हालत बिगड़ गई।उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले जाया गया।