हरदोई: टड़ियावां पुलिस टीम ने युवक की हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Oct 20, 2025 टड़ियावां थाने के उपनिरीक्षक अभिषेक यादव के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम ने सोमवार को युवक की हत्या के आरोपी ग्राम करनपुर मजरा जयराजपुर निवासी धनीराम उसकी पत्नी गुडिया और पुत्र वीरु को गिरफ्तार किया है। बता दें कि 19 अक्टूबर को इन्ही के गांव निवासी संजय उर्फ छोटे को मारपीट कर घायल कर दिया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी।