बक्सर: सृष्टि राज ने ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर बक्सर जिले का नाम किया रौशन
Buxar, Buxar | Jul 24, 2024 बिहार राज्य ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा बेगूसराय में आयोजित 35 वीं बीटा बिहार चैम्पियनशिप में सृष्टि राज ने स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रौशन किया है। बता दें कि 21 व 22 जुलाई को 35 वीं बीटीए का आयोजन बेगूसराय में किया गया था। इस ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में जिले के कुल 5 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।