बक्सर: गया के साथ बक्सर के उद्योगों का विकास जरूरी : जिलाध्यक्ष उद्यमी संघ
Buxar, Buxar | Jul 23, 2024 केंद्रीय बजट में गया में औद्योगिक हब विकसित किए जाने का प्रावधान किए जाने पर बक्सर में जिला उद्यमी संघ के अध्यक्ष ने प्रसन्नता जताई है, लेकिन यह कहा है कि बक्सर में भी औद्योगिक विकास के लिए प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र की जमीन पर बैंकों के द्वारा ऋण नहीं दिया जाता, जिसके कारण उद्योगों का विकास बाधित होता है.