बकावंड: नगर पंचायत बस्तर में जंगल बचाने को लेकर अहम बैठक, कटे पेड़ों के बदले उतने ही पेड़ लगाने का पारित हुआ प्रस्ताव
*बस्तर।* नगर पंचायत बस्तर में समस्त नगरवासियों, वन विभाग एवं जंगल बचाओ समिति के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जंगल बचाओ समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में जितना जंगल काटा गया है उतने पेड़ लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके पूर्व भी वन मंडल को ज्ञापन देकर पौधा रोपण की मांग की गई थी। वर्तमान में समिति द्वारा प्रति घर से