जतारा: दिगौड़ा में ज़मीन विवाद: युवक पर लाठी-डंडे से हमला, तीन पर मामला दर्ज
दिगौड़ा कस्बे में जमीन विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता वीरेंद्र के साथ रानू, प्रभा और बालकिशन ने खेत की जमीन को लेकर विवाद करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। दिगौड़ा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।