गुना नगर: ग्राम देवीपुरा के कृषक को सीमांकन कर मौके पर प्रसासन ने दिलाया कब्जा
गुना: 18 जुलाई 2024 - कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार, राजस्व से संबंधित सीमांकन, बंटवारा एवं नामांतरण आदि के प्रकरणों में निराकरण की कार्यवाही सतत जारी है। इसी क्रम में ग्राम देवीपुरा, वृत जामनेर के किसान बापुलाल भील और उनकी चार बहनों को सर्वे क्रमांक 234/1/2 एवं 29/2/1, रक़बा 0.329 पर पुनः सीमांकन कर मौक़ा पर कब्ज़ा दिलाया गया।