गुना नगर: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के सामने गुना विधायक का एनएसयूआई ने फूंका पुतला, पंचर वाले' बयान पर जताई नाराजगी
गुना में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के उद्घाटन समारोह में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य के 'पंचर वाले' बयान पर विवाद बढ़ गया है। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुतला फूंकते हुए कड़ी निंदा की और सार्वजनिक माफी की मांग की। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ने कहा कि विधायक को माता की प्रतिमा के सामने आकर माफी मांगनी होगी ।