गुना नगर: विधायक के पंचर की दुकान वाले बयान के विरोध में NSUI ने पीजी कॉलेज के बाहर पुतला किया दहन, कहा- माफी मांगे विधायक
गुना पीजी कॉलेज में 14 जुलाई को पीएम कॉलेज एक्सीलेंस के शुभारंभ पर गुना विधायक ने दिए पंचर की दुकान खोलने वाले बयान के विरोध में 18 जुलाई को छात्र संगठन NSUI ने पीजी कॉलेज के बाहर विधायक का पुतला दहन किया। बयान की निंदा की। अध्यक्ष फलेषु राज सिसोदिया ने कहा, 48 घंटे का समय दे रहे है। विधायक कॉलेज में आकर माफी नहीं मांगते हैं। तो निवास का घेराव किया जाएगा।