गुना नगर: एबी रोड पर बीच सड़क पर खड़ी नगरपालिका अध्यक्ष की कार में मोटरसाइकिल जा भिड़ी
गुना शहर के एबी रोड पर नगरपालिका अध्यक्ष की खड़ी कार से एक नाबालिग की बाइक टकरा गई। इस टक्कर में कार पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई और नाबालिग घायल हो गया। घटना के बाद, नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अरविन्द गुप्ता ने नाबालिग को अपने घर ले जाकर उसकी बाइक अपने पास रख ली। नाबालिग ने बताया कि वह बाल कटिंग कराकर लौट रहा था और बीच सड़क पर खड़ी कार से टकरा गया।