कोरबा में नगर निगम की कार्रवाई उस समय विवादों में घिर गई, जब बुधवार बायपास रोड स्थित एक दुकान को हटाने पहुंची निगम की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।
महिला का दावा है कि जिस दुकान को हटाने की कोशिश की गई, उसका नगर निगम से वैध आवंटन है। इतना ही नहीं, वह नियमित रूप से टैक्स भी जमा कर रही है, जिसके दस्तावेज भी उसके पास मौजूद हैं।
कार्रवाई के दौरान महिला ने अधिकारियों के सामने दस्तावेज दिखाए और दुकान हटाने का विरोध किया। काफी देर तक बहस और हंगामे के बाद निगम की टीम बिना कार्रवाई किए वापस लौट गई।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर दुकान अवैध थी तो निगम टैक्स क्यों वसूल रहा था? और यदि दुकान वैध रूप से आवंटित है, तो उसे हटाने की कार्रवाई किस आधार पर की गई?
फिलहाल यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सबकी नजर नगर निगम के आधिकारिक जवाब पर टिकी है कि आखिर इस पूरे विवाद की सच्चाई क्या है।
#korba #chhattisgarhupdate24 #chhattisgarh #viral #news
Korba, Korba | Jul 16, 2026