गोंडा के जयप्रभाग्राम में आयोजित भव्य श्रीराम कथा महोत्सव के तीसरे दिन मलूक पीठाधीश्वर पूज्य राजेंद्र दास जी महाराज एवं योगगुरु बाबा रामदेव जी के आगमन से भक्तिमय माहौल और भी खास हो गया।
पूज्य राजन जी महाराज की मधुर वाणी में श्रीराम कथा, संतों का दिव्य समागम और राम दरबार की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
खास बात यह है कि 20 नवंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे।
आप भी सपरिवार इस नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल होकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करें।
स्थान: चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर, जयप्रभाग्राम, महाराजगंज, गोंडा।
जय श्रीराम!