झांसी: सर्किट हाउस पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने जीएसटी को लेकर भाजपा पर किया हमला
Jhansi, Jhansi | Sep 23, 2025 झांसी सर्किट हाउस में दोपहर 4 बजे पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने जीएसटी को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले तो जनता को टैक्स लगाते लगाते लूट लिया। अब लूटने के बाद थोड़ा सा कम करेंगे और झांसा देंगे कि हमने कम कर दिया। इनकी वजह से कितनी महंगाई बढ़ी। कितना टैक्स वसूले सरकार ने। भ्रष्टाचार के माध्यम से कितना पैसा इकट्ठा किया।