कनवास: दरा रोड़ थाने के सामने से अफीम और स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ₹1 लाख व कार की गई जब्त
Kanwas, Kota | Jul 16, 2025 कनवास पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दरा रोड थाने के सामने से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अफीम व स्मैक के बारदाना सहित 1 लाख रुपए की नकद राशि बरामद की है। वही कार को भी जब्त किया है। पुलिस मुख्यालय से बुधवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नोट में यह जानकारी दी गई।