कनवास: सावनभादों से शांति भंग के आरोप में कनवास पुलिस ने 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Jul 13, 2025 कनवास थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सावन भादो निवासी हेमराज को क्षेत्र में अशांति फैलाने और माहौल खराब करने की आशंका के चलते हिरासत में लिया गया। पुलिस मुख्यालय से रविवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची थी।