कनवास: मुल्की पंचायत में सेन समाज का अठारहवां सप्ताहजी कार्यक्रम सम्पन्न, शोभायात्रा निकाली गई
Kanwas, Kota | Jul 11, 2025 मुल्की पंचायत में सेन समाज विकास सोसायटी, मंदिर की ओर से आयोजित अठारहवां सप्ताहजी कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका विभिन्न स्थानों पर समाजजनों व कस्बे वासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शोभायात्रा गायत्री मंदिर से शाम करीब 4 बजे रवाना होकर कस्बे के विभिन्न मार्गो से होती हुई वापस गायत्री मंदिर पर सम्पन्न हुई।