कनवास: दरा रेलवे स्टेशन पर घायल भालू की मौत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, तीन डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम
Kanwas, Kota | Jul 15, 2025 दरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार देर रात एक भालू घायल अवस्था में दिखाई दिया। स्टेशन मास्टर ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद रेंजर सहित वन विभाग की टीम ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया। भालू को डाउन लाइन ट्रैक से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और उपचार की कोशिशें की गईं, लेकिन शरीर पर गहरी चोटों के कारण वह रिकवर नहीं हो सका।