कनवास: NDPS एक्ट के मामले में 7 माह से फरार चल रहे एक आरोपी को देवली मांजी पुलिस ने झालावाड़ से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Jul 12, 2025 देवली मांजी थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मामले में सात माह से फरार चल रहे आरोपी को झालावाड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुख्यालय से शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी बनवारी उर्फ बनवारीलाल तंवर निवासी लड्डूखेडा गेंदा को गिरफ्तार किया गया है।