कनवास: दरा नाले में 4 फीट तक पहुंचा जलस्तर, उफान से कोटा-झालावाड़ मार्ग जाम, दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें
Kanwas, Kota | Jul 14, 2025 दो दिनों से लगातार हो रही बारिश सोमवार को यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई। दोपहर को हुई मूसलाधार बारिश के बाद दरा नाला उफान पर आ गया, जिससे नेशनल हाईवे-52 (कोटा-झालावाड़ मार्ग) पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। नाले में अचानक बढ़े पानी के तेज़ बहाव ने सड़क को पूरी तरह जलमग्न कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस और प्रशासन ने दोनों ओर से ट्रैफिक बंद कर दिया।