बक्सर: लोहंदी गांव में आकाशीय बिजली से हुई मौत, एसडीओ ने मृतक के परिजनों को ₹4 लाख का मुआवजा दिया
Buxar, Buxar | Jun 18, 2025 जिले के बिझौरा पंचायत के लोहंदी गांव में एसडीओ अविनाश कुमार और एसडीपीओ धीरज कुमार लोहंदी गांव पहुंचे। इस दौरान मृतक विनोद पाल के परिजनों से मुलाकात की। जिला प्रशासन की ओर से आपदा राहत कोष के तहत विनोद पाल के परिजनों को 4 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। सदर एसडीओ व एसडीपीओ ने शोक-संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।