बक्सर: औद्योगिक थाना क्षेत्र में 24 घंटे में 162 लीटर शराब बरामद, बाइक जब्त, एक गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 17, 2025 औद्योगिक क्षेत्र थाना की पुलिस ने पिछले 24 घंटे में अलग-अलग तीन मामलों में विभिन्न जगहों से भारी मात्रा में शराब बरामद की. इसमें एक तस्कर की गिरफ्तारी के अलावा एक बाइक एवं तकरीबन 162 लीटर शराब जब्त की गई. इसकी पुष्टि औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने मंगलवार को संध्या 7:00 बजे की है. मंगलवार को उमरपुर काली मंदिर के पास छिपकर रखी गई शराब बरामद की गई है.