सेन्हा: सेन्हा थाना परिसर में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, थाना प्रभारी अजीत कुमार ने दिया देशभक्ति का संदेश
सेन्हा थाना परिसर में रविवार सुबह 11:30 बजे 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत थाना प्रभारी अजीत कुमार द्वारा तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के साथ हुई। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने अपनी एकजुटता और देशप्रेम का भाव प्रकट किया।