जलालाबाद: उवरी खेड़ा मंदिर के निकट गोवंश को बचाने में दो बाइकें टकराईं, चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर
जलालाबाद। शाहजहांपुर-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर गुरुवार रात करीब नौ बजे उवरीखेड़ा मंदिर के पास गोवंश को बचाने के प्रयास में दो बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। चमरडुंडी गांव निवासी राहुल (पुत्र रामसेवक) और राजाराम (पुत्र रामसारे) शाहजहांपुर से बाइक से लौट रहे थे