Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

लखीसराय। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर सूर्यगढ़ा जदयू विधायक रामानंद मंडल को ज्ञापन सौंपा।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 19, 2026

MORE NEWS

लखीसराय। उत्पाद विभाग की कार्रवाई सात शराब कारोबारी गिरफ्तार।

लखीसराय। उत्पाद विभाग की कार्रवाई सात शराब कारोबारी गिरफ्तार।

Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 12, 2026

दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापना को लेकर बैठक, अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

लखीसराय। जिले के दूरस्थ एवं सेवा वंचित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराने तथा डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों एवं दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या और नए मोबाइल टावर की स्थापना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, बीएसएनएल लखीसराय के JTO अनीश कुमार, निदेशक ग्रामीण दूरसंचार विभाग पटना सत्येश कुमार सहित जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सूर्यगढ़ा बीडीओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में बताया गया कि जिले में चार प्रमुख डार्क स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जहां मोबाइल नेटवर्क या तो उपलब्ध नहीं है अथवा बेहद कमजोर है। इनमें सूर्यगढ़ा प्रखंड के हनुमान स्थान, श्रृंगी ऋषि धाम एवं मोरवे डैम के मध्य का क्षेत्र तथा लठिया भैरो टोला (कोरासी) और चानन प्रखंड के सतघरवा, महाजनवा, कुंदरी एवं राजघाट कोल क्षेत्र शामिल हैं।

सतघरवा, महाजनवा, कुंदरी एवं राजघाट कोल क्षेत्र में मोबाइल टावर स्थापना की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इन स्थानों पर जल्द ही टावर लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं, अन्य चिह्नित क्षेत्रों में जिला प्रशासन, दूरसंचार मंत्रालय, बीएसएनएल, एयरटेल, जियो एवं अन्य नेटवर्क प्रदाता कंपनियों की टीम संयुक्त रूप से सर्वे करेगी। सर्वे के बाद तकनीकी रूप से उपयुक्त स्थानों का चयन कर मोबाइल टावर स्थापित किए जाएंगे।बैठक के बाद जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में बीएसएनएल की टीम एवं संबंधित पदाधिकारियों ने हनुमान स्थान, श्रृंगी ऋषि धाम, मोरवे डैम के मध्य क्षेत्र तथा लठिया भैरो टोला (कोरासी) का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान संभावित स्थलों पर बीएसएनएल नेटवर्क की फ्रीक्वेंसी एवं तकनीकी उपयुक्तता की जांच की गई, ताकि ऐसे स्थान का चयन किया जा सके, जहां से अधिकतम क्षेत्र में बेहतर मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध हो सके।
अधिकारियों ने बताया कि इन क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापित होने से स्थानीय लोगों को बेहतर मोबाइल एवं इंटरनेट सेवा उपलब्ध होगी और डिजिटल कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार आएगा। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कर टावर स्थापना का कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में संचार सुविधा मजबूत होने से आम नागरिकों को मोबाइल एवं इंटरनेट सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।

दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापना को लेकर बैठक, अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण लखीसराय। जिले के दूरस्थ एवं सेवा वंचित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराने तथा डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों एवं दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या और नए मोबाइल टावर की स्थापना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, बीएसएनएल लखीसराय के JTO अनीश कुमार, निदेशक ग्रामीण दूरसंचार विभाग पटना सत्येश कुमार सहित जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सूर्यगढ़ा बीडीओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि जिले में चार प्रमुख डार्क स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जहां मोबाइल नेटवर्क या तो उपलब्ध नहीं है अथवा बेहद कमजोर है। इनमें सूर्यगढ़ा प्रखंड के हनुमान स्थान, श्रृंगी ऋषि धाम एवं मोरवे डैम के मध्य का क्षेत्र तथा लठिया भैरो टोला (कोरासी) और चानन प्रखंड के सतघरवा, महाजनवा, कुंदरी एवं राजघाट कोल क्षेत्र शामिल हैं। सतघरवा, महाजनवा, कुंदरी एवं राजघाट कोल क्षेत्र में मोबाइल टावर स्थापना की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इन स्थानों पर जल्द ही टावर लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं, अन्य चिह्नित क्षेत्रों में जिला प्रशासन, दूरसंचार मंत्रालय, बीएसएनएल, एयरटेल, जियो एवं अन्य नेटवर्क प्रदाता कंपनियों की टीम संयुक्त रूप से सर्वे करेगी। सर्वे के बाद तकनीकी रूप से उपयुक्त स्थानों का चयन कर मोबाइल टावर स्थापित किए जाएंगे।बैठक के बाद जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में बीएसएनएल की टीम एवं संबंधित पदाधिकारियों ने हनुमान स्थान, श्रृंगी ऋषि धाम, मोरवे डैम के मध्य क्षेत्र तथा लठिया भैरो टोला (कोरासी) का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान संभावित स्थलों पर बीएसएनएल नेटवर्क की फ्रीक्वेंसी एवं तकनीकी उपयुक्तता की जांच की गई, ताकि ऐसे स्थान का चयन किया जा सके, जहां से अधिकतम क्षेत्र में बेहतर मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध हो सके। अधिकारियों ने बताया कि इन क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापित होने से स्थानीय लोगों को बेहतर मोबाइल एवं इंटरनेट सेवा उपलब्ध होगी और डिजिटल कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार आएगा। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कर टावर स्थापना का कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में संचार सुविधा मजबूत होने से आम नागरिकों को मोबाइल एवं इंटरनेट सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।

Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 12, 2026

थोक उर्वरक विक्रेताओं व विभागीय योजनाओं की समीक्षा, निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने का निर्देश

लखीसराय। संयुक्त निदेशक (शष्य), मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर की अध्यक्षता में बुधवार को लखीसराय जिले के सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार समेत जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी मौजूद रहे।

समीक्षा के दौरान जिले में उर्वरक की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और किसानों को निर्धारित सरकारी दर पर खाद की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित कराने सहित विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

संयुक्त निदेशक (शष्य) ने सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उर्वरक का वितरण निर्धारित प्रक्रिया एवं सरकारी दर के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अनियमित वितरण पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में उद्यान कार्यालय, कृषि अभियंत्रण, पौधा संरक्षण कार्यालय एवं मिट्टी जांच प्रयोगशाला से संबंधित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को पात्र किसानों तक योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने, क्षेत्र भ्रमण बढ़ाने और योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण का निर्देश दिया गया।

जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने जिले में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था तथा विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों एवं उर्वरक विक्रेताओं को किसानों के हित में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला उद्यान पदाधिकारी राजीव रंजन, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण आनंद कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी श्रवण कुमार, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण अंकित आनंद, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण अशोक कुमार सहित जिले के सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं ने भाग लिया।

थोक उर्वरक विक्रेताओं व विभागीय योजनाओं की समीक्षा, निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने का निर्देश लखीसराय। संयुक्त निदेशक (शष्य), मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर की अध्यक्षता में बुधवार को लखीसराय जिले के सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार समेत जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान जिले में उर्वरक की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और किसानों को निर्धारित सरकारी दर पर खाद की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित कराने सहित विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। संयुक्त निदेशक (शष्य) ने सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उर्वरक का वितरण निर्धारित प्रक्रिया एवं सरकारी दर के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अनियमित वितरण पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में उद्यान कार्यालय, कृषि अभियंत्रण, पौधा संरक्षण कार्यालय एवं मिट्टी जांच प्रयोगशाला से संबंधित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को पात्र किसानों तक योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने, क्षेत्र भ्रमण बढ़ाने और योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण का निर्देश दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने जिले में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था तथा विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों एवं उर्वरक विक्रेताओं को किसानों के हित में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला उद्यान पदाधिकारी राजीव रंजन, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण आनंद कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी श्रवण कुमार, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण अंकित आनंद, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण अशोक कुमार सहित जिले के सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं ने भाग लिया।

Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 12, 2026

प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधार और FLN को लेकर डीएम ने दिए अहम निर्देश

लखीसराय। जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बिहार शिक्षा परियोजना, लखीसराय की जिला कार्यकारिणी एवं बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने, ड्रॉपआउट दर कम करने तथा भाषा एवं गणित की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

जिला पदाधिकारी ने जिला स्तर पर पायलट योजना के तहत 10 विद्यालयों का चयन करने का निर्देश दिया। चयनित विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का नियमित संचालन किया जाएगा। विद्यालय शुरू होने की पहली घंटी में बच्चों के लिए फिजिकल एक्टिविटी कराने का भी निर्देश दिया गया, ताकि बच्चों की विद्यालय के प्रति रुचि बढ़े और ड्रॉपआउट में कमी आए। योजना के प्रभावी अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन के लिए डायट, लखीसराय के प्राचार्य को नोडल पदाधिकारी नामित करने का निर्देश दिया गया।

कक्षा एक में नामांकित बच्चों को विद्यालयी वातावरण से सहज रूप से जोड़ने के लिए सभी प्राथमिक विद्यालयों में ‘चहक’ मॉड्यूल आधारित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया। बच्चों की नियमित उपस्थिति के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए टोला सेवकों को इस कार्य में अधिकृत करने का निर्देश दिया गया।

भाषा एवं गणित की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने के लिए डायट, लखीसराय में आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के दौरान कक्षा संचालन का व्यावहारिक अभ्यास कराने पर जोर दिया गया, ताकि प्रशिक्षण के बाद शिक्षक कक्षा-कक्ष में सीखी गई तकनीकों का प्रभावी उपयोग कर सकें।

डीएम ने शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विद्यालयों का नियमित अनुश्रवण एवं भ्रमण कर शिक्षकों को आवश्यक शैक्षणिक मार्गदर्शन देने का निर्देश दिया। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए सतत निगरानी को आवश्यक बताया।

बैठक में उप विकास आयुक्त  सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी  यदुवंश राम, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, डायट प्राचार्य सहित शिक्षा विभाग एवं संबंधित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधार और FLN को लेकर डीएम ने दिए अहम निर्देश लखीसराय। जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बिहार शिक्षा परियोजना, लखीसराय की जिला कार्यकारिणी एवं बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने, ड्रॉपआउट दर कम करने तथा भाषा एवं गणित की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिला पदाधिकारी ने जिला स्तर पर पायलट योजना के तहत 10 विद्यालयों का चयन करने का निर्देश दिया। चयनित विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का नियमित संचालन किया जाएगा। विद्यालय शुरू होने की पहली घंटी में बच्चों के लिए फिजिकल एक्टिविटी कराने का भी निर्देश दिया गया, ताकि बच्चों की विद्यालय के प्रति रुचि बढ़े और ड्रॉपआउट में कमी आए। योजना के प्रभावी अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन के लिए डायट, लखीसराय के प्राचार्य को नोडल पदाधिकारी नामित करने का निर्देश दिया गया। कक्षा एक में नामांकित बच्चों को विद्यालयी वातावरण से सहज रूप से जोड़ने के लिए सभी प्राथमिक विद्यालयों में ‘चहक’ मॉड्यूल आधारित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया। बच्चों की नियमित उपस्थिति के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए टोला सेवकों को इस कार्य में अधिकृत करने का निर्देश दिया गया। भाषा एवं गणित की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने के लिए डायट, लखीसराय में आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के दौरान कक्षा संचालन का व्यावहारिक अभ्यास कराने पर जोर दिया गया, ताकि प्रशिक्षण के बाद शिक्षक कक्षा-कक्ष में सीखी गई तकनीकों का प्रभावी उपयोग कर सकें। डीएम ने शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विद्यालयों का नियमित अनुश्रवण एवं भ्रमण कर शिक्षकों को आवश्यक शैक्षणिक मार्गदर्शन देने का निर्देश दिया। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए सतत निगरानी को आवश्यक बताया। बैठक में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, डायट प्राचार्य सहित शिक्षा विभाग एवं संबंधित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 12, 2026

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पंचायतों में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा इलाका

लखीसराय। भारत सरकार के “हर घर तिरंगा- अभियान के तहत जिला प्रशासन, लखीसराय के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, झंडा वितरण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य आमजनों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

इसी क्रम में हलसी, सूर्यगढ़ा, रामगढ़ चौक, लखीसराय सहित अन्य प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बिल्लो, अमहरा, बालगुदर तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशपुर सहित अन्य स्थानों पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, मुखिया, प्रखंड एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों तथा छात्र-छात्राओं की सहभागिता से उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा एवं प्रभात फेरी निकाली गई।

तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को “हर घर तिरंगा” अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जागरूक किया गया। विभिन्न स्थानों पर आमजनों के बीच तिरंगे का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, उसकी गरिमा एवं सम्मान तथा “हर घर तिरंगा” अभियान की भावना के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारियों, विद्यालयी बच्चों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से आयोजित कार्यक्रमों में खासा उत्साह देखने को मिला। विशेष रूप से बच्चों एवं युवाओं में अभियान को लेकर उत्साह रहा और पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा।

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पंचायतों में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा इलाका लखीसराय। भारत सरकार के “हर घर तिरंगा- अभियान के तहत जिला प्रशासन, लखीसराय के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, झंडा वितरण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य आमजनों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। इसी क्रम में हलसी, सूर्यगढ़ा, रामगढ़ चौक, लखीसराय सहित अन्य प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बिल्लो, अमहरा, बालगुदर तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशपुर सहित अन्य स्थानों पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, मुखिया, प्रखंड एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों तथा छात्र-छात्राओं की सहभागिता से उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा एवं प्रभात फेरी निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को “हर घर तिरंगा” अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जागरूक किया गया। विभिन्न स्थानों पर आमजनों के बीच तिरंगे का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, उसकी गरिमा एवं सम्मान तथा “हर घर तिरंगा” अभियान की भावना के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारियों, विद्यालयी बच्चों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से आयोजित कार्यक्रमों में खासा उत्साह देखने को मिला। विशेष रूप से बच्चों एवं युवाओं में अभियान को लेकर उत्साह रहा और पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा।

Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 12, 2026

लखीसराय। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर सूर्यगढ़ा जदयू विधायक रामानंद मंडल को ज्ञापन सौंपा। - Lakhisarai News