पातेपुर: पातेपुर के युवक की हैदराबाद में सड़क हादसे में मौत, परिजन शव आने का कर रहे इंतजार
पातेपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर नरसंडा बटबरवा टोला के एक युवक की हैदराबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली कि परिवार में कोहराम मच गया। मृतक उक्त गांव निवासी बलिंद्र राय का 21 वर्षीय पुत्र राम कुमार है। शनिवार की देर शाम 7 बजे के करीब परिजनों को घटना की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही आसपास रहने वाले उसके सगे-संबंधी मौ