मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में एनएच-48 पर रोड जी का खेड़ा इलाके में अवैध पेट्रोलियम कारोबार के खिलाफ पुलिस और रसद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। डीएसटी टीम से मिली सूचना पर आनंद प्लाजा होटल के पास दबिश देकर टीनशेड से ढके परिसर से करीब 6 से 7 हजार लीटर पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया है।