सिमडेगा के रामजानकी मंदिर रोड निवासी व्यवसायी गोपाल शर्मा के पुत्र नैतिक ने जेईई मेन परीक्षा में 99.97 पर्सेंटाइल प्राप्त कर रांची सिटी टॉपर बन उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। नैतिक ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन को दिया। इस संबंध में जानकारी सोमवार शाम 7 बजे दी गई।