पटियाली: पटियाली में विजयादशमी पर निकला पथ संचलन, सैकड़ों स्वयंसेवक हुए शामिल
पटियाली। विजयादशमी पर गुरुवार को पटियाली नगर में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अनुशासित पथ संचलन किया। इससे पूर्व जिला प्रचारक आर्येंद्र ने बौद्धिक में सामाजिक एकता, समरसता और राष्ट्र उत्थान पर जोर दिया। मुख्य चौराहे से शुरू होकर संचलन मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गों से गुजरा। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।