जमुई घटना पर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
जमुई में छात्रा के साथ कथित बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए बिहार में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में महिलाएं घर के अंदर और बाहर खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों से पूछा जाए तो वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करेंगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिन मामलों में पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए, वहां सरकार की ओर से कार्रवाई के बजाय मामलों को दबाने की कोशिश की जा रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है।
Bihar, India | Sep 25, 2026