हज़ारीबाग: जेपी केंद्रीय कारा में अव्यवस्था और बंदियों-कर्मियों की मौत पर दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित
लोकनायक जयप्रकाश नारायण केन्द्रीय कारा में पलामू से स्थानांतरित होकर कारा अधीक्षक के आने के बाद जेपी केन्द्रीय कारा में अव्यवस्था का माहौल है। जेल को वसूली का बड़ा सेंटर बना दिया गया है, जिसमें वसूलीबाज में अपने लोगों को लगाने के लिये सीनियर से जूनियर और जूनियर से सीनियर का काम लिया जा रहा है।