सोनारायठाढ़ी: सोनारायठाड़ी के हेठनवाडीह में बड़ी घटना मां और नाबालिक बेटे का धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या एसपी ने संभाला मोर्चा
सोनारायठाड़ी के हेठ नवाडीह गांव में एक साथ मां और नाबालिक बेटे का धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना और देवघर एसपी प्रवीन पुष्कर तकनीकी टीम के साथ वहां पहुंचे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में जल्द कार्रवाई की बात कही आसपास के कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची।