तरहसी: विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता शिविर आयोजित, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर दिया गया जोर
तरहसी (पलामू)। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर गुरुवार को तरहसी प्रखंड की उदयपुरा पंचायत अंतर्गत बेदानी गांव में भारतीय स्टेट बैंक फाउंडेशन के सहयोग एवं रोज (ROSE) संस्था द्वारा संचालित संजीवनी क्लीनिक में स्तनपान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को स्तनपान के महत्व, सुरक्षित मातृत्व, नवजात शिशु के पोषण तथा कुपोषण से बचा