चांदपुर: नूरपुर में बिजनौर रोड पर खासपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत
बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र में खासपुरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सेलपुरा निवासी एक युवक की मौत हो गई। सेलपुरा निवासी सोमबीर बाइक से जा रहा था। अचानक एक अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी रविवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया है।