महोबा: समदनगर में युवक के दोनों हाथ काटने के मामले में एक और गिरफ्तारी, अभिषेक श्रीवास को भेजा गया जेल
Mahoba, Mahoba | Jul 17, 2026 युवक जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की ठाकुर के दोनों हाथ काटने के सनसनीखेज मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी अभिषेक श्रीवास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले रोहित बेड़िया और नादिर गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं मामले में नामजद स्थानीय बीजेपी नेता शिवप्रताप सिंह परमार और छुट्टू बेड़िया अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।