भवानीपुर: मोहना टोल में 112 की पुलिस गाड़ी पर हमला, चार गिरफ्तार; पुलिस टीम को घेरकर किया हमला, गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त
भवानीपुर :- मीरगंज थाना क्षेत्र के मोहना टोल में शनिवार देर रात 112 नंबर की पुलिस गाड़ी पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को स्थानीय लोगों ने घेर लिया और उनके साथ कथित रूप से मारपीट एवं धक्का-मुक्की की। इस दौरान उपद्रवियों ने 112 नंबर की पुलिस गाड़ी को भी निशाना बनाया, जिससे वाहन का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।