चूरू: सदर पुलिस ने NH-52 रामसरा खांसोली चौराहे पर एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, ₹2 लाख की शराब की जब्त
Churu, Churu | Aug 2, 2025 चूरू की सदर थाना पुलिस ने एनएच 52 रामसरा- खासोली चौराहा पर एक कार से अवैध शराब की तस्करी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह शराब हरियाणा के हिसार से गुजरात ले जाई जा रही थी। शराब की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। सदर पुलिस ने जालौर जिले के जाखल गांव निवासी 42 वर्षीय परसाराम बिश्नोई को इस मामले में गिरफ्तार किया है।