चूरू: रतननगर का युवक साइबर ठगी का शिकार, पुलिस ने लौटाए 44 हजार रुपए
Churu, Churu | Aug 1, 2025 चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को शातिर तरीके से चूना लगा दिया। ठग ने खुद को फोन पे से जुड़ा कर्मचारी बताते हुए फर्जी ट्रांजेक्शन की बात कही और लिंक भेजकर क्लिक करवाया। लिंक खोलते ही पीड़ित का मोबाइल हैक हो गया और खाते से 58,980 रुपए की निकाल लिए गए।