चूरू: NH-52 पर सिरसला गांव के पास तेज रफ्तार कार का टायर निकला, हादसे में 6 लोग हुए घायल
Churu, Churu | Aug 1, 2025 चूरू के गांव सिरसला के पास एनएच-52 पर शुक्रवार को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब तेज रफ्तार में दौड़ रही फॉर्च्यूनर कार का टायर अचानक निकल गया। इससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया, जिससे कार में सवार छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया।