चूरू: विधायक हरलाल सहारण ने शहर में जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण किया, व्यवस्था पर जताया संतोष
Churu, Churu | Aug 1, 2025 चूरू में लगातार हो रही बारिश के बाद शहर के विभिन्न जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का शुक्रवार को विधायक हरलाल सहारण ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गाजसर स्थित गिनाणी, जोहरी सागर, ताजुशाह तकिया समेत वार्ड 30 की गलियों में जाकर स्थिति का मुआयना किया।निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी।