चूरू: शेखावत कॉलोनी के ट्रक ड्राइवर की हत्या, कोतवाली थाना में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया
Churu, Churu | Aug 1, 2025 चूरू शहर की शेखावत कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय ट्रक ड्राइवर टीकूचंद शर्मा की हत्या करने का मामला सामने आया है। टीकुचन्द की राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए एक नामजद और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।