बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने चैलाहा से दो शराबियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस दो शराबियों को चैलाहा बाजार से गिरफ्तार कर शुक्रवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। अपर थानाध्यक्ष रुपा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार शराबियों में बंजरिया थाना क्षेत्र के जटवा का आशिफ अली व नगर थाना क्षेत्र के ज्ञानबाबू चौक का इस्लाम अली शामिल है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद उनका मेडिकल कराया गया,जहां दोनों के द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई।