पुन्हाना: पुन्हाना के परीक्षा केंद्र से पेपर लीक मामले में 4 अध्यापक व एक छात्र पर एफआईआर,2 परीक्षा केंद्रों का पेपर हुआ रद्द
Punahana, Nuh | Mar 14, 2024 पुन्हाना के राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय से प्रश्न पत्र व्हाट्सएप के माध्यम से वायरल किया गया है। इसके बाद परीक्षा केंद्र में पेपर दे रहे छात्र को टीम द्वारा दबोचा गया। जिस संबंध में बोर्ड उड़न दस्ते द्वारा परीक्षा केंद्र में तैनात केंद्र अधीक्षक खुशी मोहम्मद, सुपरवाइजर सोनिया रानी, परीक्षार्थी अनस, ऑब्जर्वर जसीम खान और ऑब्जर्वर दिनेश के खिलाफ FIR हुई है।