पाली: ग्राम बंट में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी, डंडे व कुल्हाड़ियां, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Pali, Lalitpur | May 19, 2026 थाना पाली अंतर्गत ग्राम बंट में मामूली वाद विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे व कुल्हाड़ियां चली। जिसके चलते दोनों ही पक्षों के लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका उपचार जारी था।